फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lake of Sissu became solid ice

ठोस बर्फ बनी सिस्सू की झील

Wed, 12 Jan 2022 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Lake of Sissu became solid ice
रतन कटोच
विज्ञापन

रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल व चंद्रा घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में तापमान शून्य से 25 डिग्री नीचे चल रहा है। चंद्रा नदी के साथ अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से पांच किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल सिस्सू स्थित झील भी माइनस तापमान में पूरी तरह से जम गई है।

बर्फ बनने के बाद झील मनमोहक लग रही है। सैलानियों को झील अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके साथ लगते पलदान लाहमो धारा वाटर फाल भी जमकर ऊंचे शिवलिंग की भांति बन गया है। झील का पूरा पानी जमने से अब लोग इस पर चलने लगे हैं। अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए जैसे ही खुलेगी तो वे सिस्सू पहुंचकर जमी झील का लुत्फ उठा सकते हैं। शीशे की भांति जमी झील सैलानियों को भी अपनी आकर्षित कर रही है। उधर, बीते दिनों पर्यटन नगरी मनाली और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर लाहौल के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पर्यटक भी कुल्लू-मनाली में इस सर्द मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। स्थानीय कारोबारी तेजप्रकाश राय ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद सिस्सू स्थित झील ठोस बर्फ में बदल गई है। सिस्सू पंचायत की पूर्व प्रधान सुमन ने बताया कि घाटी में तापमान शून्य से 25 डिग्री तक नीचे चला गया है। सिस्सू झील के साथ घाटी के नदी नाले, पेयजल स्रोत जम गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed