फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul-Spiti by-election: Women will decide the political future of leaders

लाहौल-स्पीति उपचुनाव : महिलाएं तय करेंगी का नेताओं का सियासी भविष्य

Sun, 12 May 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Lahaul-Spiti by-election: Women will decide the political future of leaders
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति विधानसभा में कौन अगला विधायक होगा, इसका फैसला घाटी की महिलाएं करेंगी। घाटी में पुरुष के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों की नजरें भी महिला मतदाताओं पर हैं। इस बार लाहौल-स्पीति में राजनीतिक उठापटक से विधानसभा उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति ये कांग्रेस ने 52 साल बाद महिला प्रत्याशी को सियासी पिच पर उतारा है। घाटी के गांवों की महिलाएं कई अहम फैसले लेने में समक्ष है। महिलाएं अपने-अपने गांव की महिला मंडलों की समूह में विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेती हैं और बाकायदा अमलीजामा भी पहनाती हैं। चाहे जंगलों को बचाने की बात हो या फिर जीव जंतुओं के अवैध शिकार की। इस पर भी घाटी की महिलाओं ने पाबंदी लगा रखी है। ऐसे में जहां लाहौल में जंगलों का दायरा बढ़ रहा है वहीं, वन्य जीव-जंतु रिहायशी इलाकों के आसपास घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब देखना यह है कि इस बार के विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं का क्या रुझान रहता है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कुल 25,049 मतदाता हैं। इसमें 12,500 पुरुष हैं, जबकि 12,549 महिला मतदाता हैं। कुल मिलाकर लाहौल-स्पीति में 49 महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है। जिले के कुल मतदाताओं में 339 वरिष्ठ नागरिक और 285 दिव्यांग वोटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को चुनावी दंगल में उतारा है तो वहीं उनके सामने पूर्व विधायक रवि ठाकुर और पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा की भी चुनौती है। हालांकि घाटी की गली और मोहल्ले में महिला प्रत्याशी को लेकर महिला मतदाताओं में बड़ी चर्चाएं हो रही है। अब महिलाएं किसे अपना विधायक चुनती हैं, इसका पता चार जून को चुनाव के परिणाम से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed