{"_id":"68222450536bdf722008f106","slug":"lahaul-peaks-covered-with-snow-rain-showers-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1002-147455-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ से ढकीं लाहौल की चोटियां, कुल्लू में बारिश की फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ से ढकीं लाहौल की चोटियां, कुल्लू में बारिश की फुहार
Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
बारिश से ढालपुर के अस्थायी बाजार में कारोबारियों को झेलनी पड़ीं काफी परेशानियां
सुबह के समय बंद रखीं दुकानों, शाम को उम्मीद के मुताबिक नहीं जुट पाए खरीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर बर्फबारी और कुल्लू में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। दूसरी तरफ बारिश से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। खासकर सोमवार सुबह के समय कुल्लू में जमकर बारिश हुई।
इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में कारोबारियों पर भी इसका विपरीत असर पड़ा। इधर, ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में लगे अस्थायी बाजार में भी कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते उन्हें अपनी दुकानें सुबह के समय बंद रखनी पड़ीं। लिहाजा, दोपहर बाद जब बारिश का दौर रुका, उसके बाद ही यहां कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। इसके बाद अपेक्षाकृत खरीदार नहीं जुट पाए। हालांकि, सोमवार को अवकाश होने से कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह बारिश होने से ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी करने नहीं उतरे। इसके चलते अस्थाय बाजार के साथ लोअर ढालपुर, ढालपुर, सरबरी, अखाड़ा बाजार सहित अन्य मार्केट के कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के चलते आवश्यक कार्य के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा।
रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात होने की जानकारी है। इससे घाटी के तापमान में भी गिरावट हुई है। उधर, पर्यटन नगरी मनाली से अटल टनल और रोतहांग मार्ग की ओर निकले पर्यटकों ने बर्फ में मस्ती भी की है। संवाद
विज्ञापन
--