फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lagauti PHC running with the help of a peon

Kullu News: चपरासी के सहारे चल रहा पीएचसी लगौटी

Wed, 28 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lagauti PHC running with the help of a peon
पीएचसी में तैनात डॉक्टर को दो सप्ताह पहले प्रतिनियुक्ति पर भेजा
विज्ञापन

रघुपुर घाटी की चार पंचायतों के हजारों लोग हो रहे परेशान
इलाज के लिए लोगों को जाना पड़ रहा 40 किलोमीटर दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी का पीएचसी लगौटी चपरासी के सहारे चल रहा है। इसमें तैनात डाॅक्टर को करीब दो सप्ताह पहले मणिकर्ण घाटी के जरी अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है।
इससे रघुपुर क्षेत्र की चार पंचायतों के लोग परेशान हैं। अब उन्हें उपचार के लिए 40 किलोमीटर दूर आनी या फिर 100 किमी जिला मुख्यालय कुल्लू आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर सर्दियों के मौसम मेंं लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ रघुपुर घाटी की लगौटी, फनौटी, टकरासी और करशैईगाड़ पंचायतों की जनता डेढ़ से दो फीट बर्फ की चादर में लिपटी है, दूसरी ओर पीएचसी लगौटी में डाॅक्टर न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, किशोरी लाल, रोहित साहसी, प्यारे लाल, बेली राम, मंगलू राम, टेक सिंह और गगन साहसी ने कहा कि पीएचसी लगौटी में रघुपुर घाटी के साथ मंडी जिले के लोग भी इलाज के लिए आते हैं। पिछले करीब 20 दिनों से अब स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के सहारे चल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग है कि रघुपुर घाटी एक दूरस्थ क्षेत्र है। स्वास्थ्य सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सरकार को क्षेत्र की करीब 8,000 जनता के हित में चिकित्सक की तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीएचसी लगौटी में तैनात चिकित्सक को जरी अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। अतिरिक्त डाॅक्टरों की तैनाती के लिए सरकार से पत्राचार किया गया है। - डाॅ. रंजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
--
चार पंचायतों के केंद्र लगौटी पीएचसी में तैनात डाॅक्टर को जरी के लिए डेपुटेशन पर भेज दिया है। अस्पताल में फार्मासिस्ट भी नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के सहारे है। क्षेत्र के लोग परेशान हैं। - मोहन ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत लगौटी

--
सर्दियों में डाॅक्टर को दूसरी जगह के लिए भेजना यह रघुपुर की हजारों जनता के साथ धोखा है। सरकार को डाॅक्टर के साथ फार्मासिस्ट की जल्द तैनाती करनी चाहिए। जनता इलाज के लिए 40 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर है। -किशोरी ठाकुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed