फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lab will be established anew in the hospital

अस्पताल में नए सिरे से स्थापित होगी लैब

Wed, 22 Jun 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lab will be established anew in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में क्रस्ना लैब नए सिरे से लैब को स्थापित करेगी। इसके लिए पुणे की कस्ना कंपनी की एक टीम कुल्लू पहुंच गई है। यह टीम अस्पताल में चिह्नित स्थान पर लैब का आधारभूत ढांचा तैयार करेगी।
कुल्लू पहुुंची टीम ने बुधवार को अस्पताल भवन में चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया और लैब को स्थापित करने के लिए स्टाफ के साथ विचार-विमर्श किया। हालांकि कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि अभी लैब का आधारभूत ढांचा तैयार करने में दो से ढाई सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि मरीजों के लिए टेस्ट सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी माह 12-13 जून को क्रस्ना की एक टीम ने अस्पताल प्रबंधन के साथ लैब के लिए स्थान चिह्नित किया था, लेकिन बुधवार को दोबारा कंपनी की दो सदस्यीय टीम कुल्लू पहुंची है और लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रस्ना लैब प्रभारी सुषमा ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में 30 मई से मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल जांच के लिए मोहाली भेजे जा रहे हैं,। मरीजों की सुविधा के लिए कंपनी सैंपल की रिपोर्ट सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज रही है।

मरीजों को मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा
क्रस्ना लैब के कुल्लू प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि अस्पताल में लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मरीजों को लैब में बेहतर उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed