फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kushal Chandra from Udaipur, Chhejang Dolma will be the candidate from Jahlma, Congress announced the supported candidates in seven wards of the Zilla Parishad

उदयपुर से कुशाल चंद्र, जाहलमा से छेजंग डोलमा होंगी प्रत्याशी

Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kushal Chandra from Udaipur, Chhejang Dolma will be the candidate from Jahlma, Congress announced the supported candidates in seven wards of the Zilla Parishad
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही दोनों दल भाजपा व कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों दलों में चुनाव में समर्थित प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने को लेकर मंथन जारी है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। बुधवार को लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने जिला परिषद की 10 सीटों में से 7 सीटों के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है वार्ड नंबर एक उदयपुर से कुशाल चंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर दो त्रिलोकनाथ से राजेश काउपा, वार्ड नंबर तीन जाहलमा से छेजंग डोलमा, वार्ड नंबर चार वारपा से बीना देवी, वार्ड नंबर पांच केलांग से कुंगा बौद्ध, वार्ड नंबर छह सिस्सू से अनुराधा राणा, वार्ड नंबर सात कोलोंग से दोरजे लारजे को कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को टिप्स दिए। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को विशेष रणनीति के तहत काम करने की सलाह दी है। पंचायत चुनावों की घोषणा होने के बाद लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने 10 वार्डों में से सात में प्रत्याशी उतार दिए हैं। 3 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घाटी में लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed