फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kunj Lal became the district president of the teachers' union

Kullu News: कुंज लाल बने शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष

Sat, 04 Oct 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kunj Lal became the district president of the teachers' union
मीनाक्षी को चुना गया महिला विंग की अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कुल्लू की चुनावी बैठक हुई। मुख्य पर्यवेक्षक देश राज, जिला अध्यक्ष हमीरपुर और पर्यवेक्षक मनोज की देखरेख में चुनाव करवाए गए।
जिले के सभी खंडों से प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया से पहले पूर्व महासचिव बिहारी लाल परमार ने आय-व्यय और तीन वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इसके उपरांत सर्वसम्मति से कुंज लाल (मुख्य शिक्षक, खंड नग्गर) को तीन वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल चौहान (खंड निरमंड), महासचिव रविंद्र ठाकुर (खंड कुल्लू-2), कोषाध्यक्ष नूर चंद (आनी), महालेखाकार टेक सिंह (खंड बंजार), मुख्य संरक्षक हरी सिंह (खंड कुल्लू-2) और सहसचिव चमन सिंह (खंड कुल्लू-2) को चुना गया। महिला विंग में अध्यक्ष मीनाक्षी गोस्वामी (खंड कुल्लू-1), महासचिव सीमा शर्मा ( खंड कुल्लू -2) और कोषाध्यक्ष वीना देवी (खंड आनी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुंज लाल ने कहा कि सभी खंडों को साथ लेकर चलना उनका उद्देश्य रहेगा और उनकी कार्यकारिणी हर परिस्थिति में अध्यापक हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed