फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullvi Naati performed to the beat of musical instruments in Sarvari

Kullu News: सरवरी में वाद्य यंत्रों की थाप पर डाली कुल्लवी नाटी

Wed, 18 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Kullvi Naati performed to the beat of musical instruments in Sarvari
कुल्लू के सरवरी में शिवरात्रि मेले के समापन अवसर पर देवता के दर्शन करते श्रद्यालु।-संवाद
कुल्लू। सरवरी में सोमवार को दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। देव मिलन के बाद सभी देवता अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना हुए। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक भूतनाथ मंदिर से आए देवता संगम महादेव, देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मेले में लोगों ने कुल्लवी परिधानों में सजकर नाटी डाली। वाद्य यंत्रों की थाप पर यह नाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। देवता संगम महादेव के कारदार तरुण कौंडल ने कहा कि मेला हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शहर में मनाए जाने वाले इस मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति कुल्लू की पहचान है। इसे संजोए रखने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की तरफ से लंगर और जलेबी की विशेष व्यवस्था भी रखी गई थी। वहीं मेले दिनभर नप के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत सहित अन्य ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed