{"_id":"68fcf981cd601ac64d0d75fd","slug":"kullus-players-went-to-show-their-strength-at-the-state-level-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159990-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राज्य स्तर पर दम दिखाने गईं कुल्लू की खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राज्य स्तर पर दम दिखाने गईं कुल्लू की खिलाड़ी
Sat, 25 Oct 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
शिमला के जुब्बल में होगी प्रतियोगिता, प्रशिक्षण शिविर में खूब बहाया पसीना
कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और चेस में दमखम दिखाएंगी खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शिमला जिले के जुब्बल में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की टीम शनिवार को रवाना हो गई है। दो दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में जिले की 47 छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। कबड्डी सहित अन्य खेलों में महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी।
गौर रहे कि खंड और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर टीम के लिए किया गया है। कबड्डी की टीम में काईस स्कूल की सोनिया, कशिश, इशिता, आनी स्कूल की अनिता और अमृता, डीम स्कूल की कनिका, अरछंडी स्कूल की गायत्री, नथान स्कूल की तनवी, शाट की अविका, सैंज स्कूल की भावना, थरास स्कूल की स्नेहा, बजौरा स्कूल की पवनी का चयन हुआ है। जूडो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, चेस आदि प्रतियोगिताओं में कुल्लू की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। हालांकि अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंडी में होनी है। मंडी के लिए जिले की टीम रविवार को रवाना होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर के प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने कहा कि अंडर-14 की टीम शिमला के लिए रवाना हो गई है।
--