फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu valley will be filled with the fragrance of ghee and khichdi.

Kullu News: घी-खिचड़ी की खूशबू से महकेगी कुल्लू घाटी

Wed, 14 Jan 2026 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Kullu valley will be filled with the fragrance of ghee and khichdi.
कुल्लू। घी-खिचड़ी, भल्ले आदि की खुशबू से कुल्लू घाटी महक उठेगी। जिले में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को कुल्लवी बोली में माघे रा साजा भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर जूब देकर देवी-देवताओं के साथ बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए जाएंगे। मकर संक्रांति पर घी-खिचड़ी का अधिक प्रचलन है। पकवान तैयार करने के बाद घरों में अपने ईष्ट देवताओं की पूजा की जाएगी। ईष्ट देवताओं को जूब (जौ की घास) अर्पित करने के बाद घरों में बड़े बुजुर्गों को जूब देेकर उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा। घरों में आने वाले मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सात दिनों तक साजा की धूम रहेगी। घाटीवासी खीमी राम, सेस राम, गेहर सिंह, नाथू राम, प्रदीप कुमार ठाकुर और दुनी ने कहा कि लोहड़ी के साथ होने वाले इस पर्व का मजा कुछ और है। गांव से लेकर शहरों में मकर संक्रांति एक समान रूप से मनाया जाएगा। वहीं जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि मकर संक्रांति पर देवी-देवताओं की पूजा आराधना होगी। उन्होंने कहा कि देवताओं से लोग सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed