{"_id":"667945111f216bd5ad0daed4","slug":"kullu-school-players-honored-kullu-news-c-89-1-ssml1015-125361-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू स्कूल के खिलाड़ी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू स्कूल के खिलाड़ी किए सम्मानित
विज्ञापन
कुल्लू के राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र ढालपुर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगित
कुल्लू। छात्र वर्ग की अंडर-14 और 19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सोमवार को स्कूल में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश ने 74 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें अंडर-14 के 34 और अंडर-19 के 40 खिलाड़ी शामिल रहेे।
खिलाड़ियों ने खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय का रोशन किया है। सम्मान समारोह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल को बढ़ाना और उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय के 60 खिलाड़ी अब दो वर्गों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रधानाचार्य प्रकाश ने कहा कि अंडर-14 और अंडर-19 में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास में जुट गए हैं। इस दौरान डीपीई असीम राणा, पीईटी राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद