{"_id":"62caf07efa30297b0a76049a","slug":"kullu-s-red-gold-rolled-in-the-mandis-kullu-news-sml414743264","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में लुढ़का कुल्लू का लाल सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में लुढ़का कुल्लू का लाल सोना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल। बंगलूरू का टमाटर आने से कुल्लू जिले के स्थानीय टमाटर (लाल सोना) के दाम कम हो गए हैं। एक सप्ताह पहले ए ग्रेड टमाटर को 24 रुपये किलो दाम मिल रहे थे, जो अब 10 से 17 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे हजारों किसान मायूस हो गए हैं। कुल्लू में इन दिनों टमाटर की अधिक खेप सब्जी मंडी पहुंच रही है। इस बार विभिन्न मंडियों में टमाटर के दाम किसानों को आशा के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं।
बंदरोल सब्जी मंडी में टमाटर एक ग्रेड के टमाटर को 17 रुपये तक और बी ग्रेड के टमाटर को चार से छह रुपये किलो दाम मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंगलूरू के टमाटर की देश की मंडियों में दस्तक से हिमाचली टमाटर के दाम गिर गए हैं। इससे किसानों का बीज और खाद का खर्च भी पूरा नहीं हो रहा है। घाटी के टमाटर उत्पादक ज्ञान ठाकुर, अमित, सतीश, चमन, वीर सिंह, सुरेश पुजारी, देवराज ठाकुर, रूम सिंह, संजीव शर्मा और कर्म चंद ने बताया कि सब्जी मंडी में टमाटर की कीमत में भारी गिरावट आई है। इससे टमाटर उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिले में करीब 1,200 हेक्टेयर जमीन पर टमाटर का उत्पादन हो रहा है। इस साल शुरुआती दौर से किसानों को टमाटर के अच्छे दाम नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाला ए ग्रेड टमाटर 17 रुपये किलो बिका है। मीडियम साइट का टमाटर कम दाम मिल रहा है। एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि बंगलूरू का टमाटर देश की विभिन्न मंडियों में आ रहा है। इससे दामों में गिरावट आ गई है।