फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu News Tipper fell into ditch in Banjar three died

Kullu News: बंजार में टिप्पर खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत

Mon, 06 May 2024 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 09:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक टिप्पर खाई में गिर गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। जिले कुल्लू रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kullu News Tipper fell into ditch in Banjar three died
दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू: उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गोशाला कैंची के पास टिप्पर के खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बच्ची गंभीर घायल है। उसे कुल्लू रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक टिप्पर (HP 65 9523) सीमेंट और सरिया लेकर गांव मठियाना की ओर जा रहा था। गोशाला कैंची के पास अचानक बैक होने लगा और करीब 100 गहरी खाई में गिर गया। 

विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना के बाद आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने बंजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया। इनमें से कुल्लू अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि
मृतकों की पहचान जोगी राम (50) पुत्र नसरू राम गांव धारा डाकघर चनौन तहसील बंजार, किरना देवी (28) पत्नी केहर सिंह गांव जमाडीधार तहसील बंजार और चालक आही चंद (48) पुत्र परस राम गांव धारा डाकघर चनौन बंजार के रूप में हुई है। चार साल की गायत्री पुत्री केहर सिंह गांव जमाडीधार गंभीर घायल है। घायल बच्ची मृतक किरना देवी की बेटी है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने हादसे में मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, तहसीलदार बंजार रमेश कुमार और टीसी महंत मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed