{"_id":"6a1f1108da45902f5401353c","slug":"kullu-manali-left-bank-road-is-experiencing-bumps-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177793-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट सड़क पर लग रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट सड़क पर लग रहे हिचकोले
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क को कई स्थानों पर खोदा गया, लेकिन बाद में इसकी उचित मरम्मत नहीं की गई। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। वहीं धूल और कीचड़ ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। जिला परिषद चुनाव में भी यह मुद्दा प्रमुखता से गूंज रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वामतट सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। आपदा के दौरान यह सड़क लाइफलाइन साबित हुई थी। पर्यटन सीजन में मनाली आने वाले हजारों पर्यटक भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सीवरेज परियोजना के तहत सड़क को तो खोद दिया गया, लेकिन विभाग और ठेकेदार मरम्मत कार्य को लेकर गंभीर नजर नहीं आए। मनाली से अलेउ तक सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत अब राजनीतिक मुद्दा भी बन गई है। चचोगा पंचायत के पूर्व वार्ड पंच मोहन सिंह ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आगामी मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ेगा।
....
वामतट सड़क आपदा में विकल्प बनती है। वामतट पर कई होटल भी स्थित है। इस मार्ग से रोज हजारों पर्यटक सफर करते हैं। ऐसे में सड़क की हालत से मनाली की छवि खराब हो रही है। सरकार और विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।
-मोहन सिंह, वार्ड पंच
...
इस सड़क की कोई सुध नहीं ली जा रही। आपदा में टूटी सड़क भी ठीक नहीं की गई है। सीवरेज की खोदाई से सड़क ऊबड़ खाबड़ हो गई है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
-अजय अबरोल, स्थानीय पर्यटन कारोबारी