{"_id":"6626b193f9687de8a005ac54","slug":"kullu-manali-highway-started-getting-repaired-for-the-tourist-season-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121250-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन सीजन के लिए दुरुस्त होने लगा कुल्लू-मनाली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन सीजन के लिए दुरुस्त होने लगा कुल्लू-मनाली हाईवे
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के लिए कुल्लू-मनाली हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। हाईवे में पड़े गड्ढों को भरा जा रहा है।साथ ही पैचवर्क किया जा रहा है ताकि सफर सुहाना हो सके। पिछले साल जुलाई में आई आपदा में हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा था।
पर्यटन सीजन लगभग शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसको देखते हुए एनएचएआई ने हाईवे को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। शिरढ़ के समीप हाईवे अभी कच्चा है। यहां ब्यास के किनारे क्रेटवॉल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सड़क को समतल कर पक्का किया जाएगा।
मनाली से कुल्लू तक जगह-जगह सड़क पर पड़े गड्ढों को भी भरा जा रहा है। इसके लिए पैचवर्क किया जा रहा है। मनाली फोरलेन पुल के समीप से वोल्वो बस स्टैंड तक का कार्य कर लिया गया है। एनएचएआई की मशीनरी रांगड़ी की ओर निकल गई है। पिछले साल जुलाई में आई बाढ़ ने हाईवे की हालत खस्ता की है। एनएचएआई ने सड़क को दुरुस्त कर दिया है। कुछ जगहों पर अभी भी सड़क को ठीक करने का कार्य चल रहा है। एनएचएआई के स्थानीय अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि हाईवे में पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। संवाद