फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

15 राज्यों के गुरिल्ला जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2016 09:28 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 07 Nov 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
meeting
meeting

एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की ढालपुर में हुई मासिक बैठक के दौरान दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इसके पश्चात गुरिल्लाओं ने ढालपुर में धरना प्रदर्शन और रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश के स्वयंसेवियों का केस दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल हुआ है। स्वयंसेवियों के नाम की लिस्ट लगाने के उपरांत इसका नोटिस जारी होगा। हर स्वयंसेवी को नए सिरे से इसमें अपना नाम दर्ज करवाना होगा। अगर कोई सदस्य अनुपस्थित रहता है तथा उसका नाम छूट जाता है तो संगठन इसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा। सदस्य को महीने में एक बार हाजिर होना जरूरी है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग भ्रांति फैला रहे हैं कि 50 गुरिल्लाओं को छह सप्ताह के अंदर नौकरी और पेंशन मिल रही है, जबकि ऐसा नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को छह सप्ताह में गुरिल्लाओं द्वारा लगाए गए प्रतिवेदन पर निर्णय लेने को कहा है। सारी जिम्मेवारी सरकार पर डाली है। ऐसे फैसले पहले भी हिमाचल हाईकोर्ट दे चुका है, लेकिन सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले पा रही है। 23 नवंबर को भारत के 15 राज्यों के गुरिल्ला नई दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व अनशन करेंगे। उन्होंने गुरिल्लाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनशन में अधिक संख्या में शामिल हो। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष मीना कुमारी, चुन्नी लाल ठाकुर, रूप सिंह राणा, डोला चंद, प्रेम चंद, मोहर सिंह, मुरलीधर, रामानंद, फ तू राम, जय लाल, चने राम, मनोहर लाल, मैना देवी, नीमू देवी, पुष्पा देवी, बेसरू देवी, मैना देवी, शीला देवी, विमला देवी, राम बूटी, अच्छरी देवी, कौशल्या देवी, राम प्यारी और नोरजिंग डोलमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed