फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu gets 25 new headmasters

Kullu News: कुल्लू को मिले 25 नए मुख्याध्यापक

Fri, 12 Dec 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kullu gets 25 new headmasters
जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
विज्ञापन

स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे थे पद

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के विद्यालयों में लंबे समय से खाली मुख्याध्यापकों के पद भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर मुख्याध्यापक बना दिया है।
निदेशालय से जारी अधिसूचना के अनुसार जिले को 25 नए मुख्याध्यापक मिले हैं। मुख्याध्यापकों की नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद भी है। बता दें कि जिले के कई विद्यालयों में लंबे समय से मुख्याध्यापक के पद खाली थे। इस कारण विद्यालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा था। शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति होने के बाद अब अधिकांश रिक्त पद भर दिए गए हैं। इससे विद्यालयों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग लगातार विद्यालयों के शिक्षा स्तर को उठाने के लिए प्रयासरत है। मुख्याध्यापक के रूप में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि वे विद्यालयों में अनुशासन, परिणाम और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दे सकें। नए मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्याध्यापकों के पद भरने से विद्यालयों में बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू होगी। शिक्षक-छात्र संवाद को भी मजबूती मिलेगी। इससे शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा। नई नियुक्तियों से राजकीय विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को नई दिशा मिलने की संभावना है। इससे सरकारी स्कूलों का स्तर और ऊपर जाने की कयास लगाई जा रही है। - देशराज डोगरा, उच्च शिक्षा निदेशक कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed