{"_id":"f9925b361405da4017209ae131052309","slug":"kullu-first-im-karate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में कुल्लू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में कुल्लू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के सुंदरनगर में नौ से 11 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय गोजू रियू कराटे डू ऑफ इंडिया की प्रथम अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके चलते कुल्लू जिले के खिलाड़ियों के खाते में नौ मेडल आए हैं।
विज्ञापन
अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट समिति भुंतर के कोच और उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तकनीकी समिति के चेयरमैन रणबीर ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए नौ पदक प्रदेश के खाते में अर्जित किए। इनमें पांच पदक महिला खिलाड़ियों को मिले। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आरटीटीआई की साक्षी ठाकुर, तुलसी देवी, कुल्लू कॉलेज की गुलशन कुमारी, एलएमएस कलैहली के अभय सिंह गुलेरिया और प्रतीक शिंदे ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा होली एंजल्स के आर्यन जंबाल, अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट की सीमा कुमारी, एलएमएस की गशिका और ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल के प्रमोद सोनी ने सिल्वर पदक जीते। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय समिति के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कोच रणबीर ठाकुर ने बताया कि संस्था के खिलाड़ियों की ओर से पिछले दस सालों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते जाने वाले पदकों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है, जो गौरव की बात है। उधर, संस्था के चेयरमैन किशन ठाकुर, प्रधान यशुला गुलेरिया, सचिव गुलशन, कनिका पराशर, कोषाध्यक्ष लशकरी राम, जूडो संघ के महासचिव विपिन चंदेल, कराटे प्रतियोगिता की राष्ट्रीय तकनीकी समिति के निदेशक हंस राज शर्मा, मीडिया प्रभारी कृष्ण लाल, परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव, लोअर कुल्लू किसान-बागबान संगठन के प्रधान करतार गुलेरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन