फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu buried under its own garbage heaps... the stench is suffocating

Kullu News: अपने ही कूड़े के ढेरों में दबा कुल्लू... दम घोंट रही सड़ांध

Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kullu buried under its own garbage heaps... the stench is suffocating
कुल्लू शहर के वार्ड नंबर 8 में फूड कोर्ट के पास लगा कचरे का ढेर।-संवाद
शांत शहर के कई वार्डों में लगे कचरे के ढेर राहगीरों को चिढ़ा रहे मुंह
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के दावे हवा, ठेकेदार भी मनमर्जी से उठा रहे कचरा
शहर के वार्डों में कहीं दोपहर बाद तो कहीं दो दिन बाद उठ रहा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक शांत कुल्लू शहर, जो ताजगी और हरियाली के लिए जाना जाता है, आज अपने ही कचरे में घुटता दिखाई दे रहा है।
गलियों में पसरे कचरे के ढेर अब सिर्फ बदबू नहीं फैला रहे, बल्कि ये व्यवस्था, प्रशासन और नागरिक चेतना पर तीखे सवाल बन गए हैं। चौराहों पर बिखरा कूड़ा जैसे हर राहगीर को ताना मार रहा है- देखो, यह है तुम्हारा स्वच्छ शहर...।
नगर परिषद की घोषणाएं और सफाई के वादे हवा हो चुके हैं। ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों में दो-दो दिन तक कचरा नहीं उठाया जाता। फूड कोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थानों के पास फैली गंदगी, न सिर्फ लोगों की सेहत से खिलवाड़ है, बल्कि पूरे शहर की छवि पर एक बदनुमा दाग बन चुकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के कई वार्डों में गलियों और चौराहों पर कचरा मुंह चिढ़ा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। गलियों और चौराहों पर लोग घरों से निकलने वाला कचरा फेंक रहे हैं। इससे कूड़े के ढेर लग रहे हैं। नगर परिषद कचरा निष्पादन की व्यवस्था ठीक करने को लेकर गंभीर दिखाई दिख रही है। ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं। कई जगह कचरा दोपहर 12:00 बजे के बाद उठाया जा रहा है। कुछ जगह तो एक-दो दिन बाद कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस, बाला बेहड़, मियां बेहड़ क्षेत्र में हालत ज्यादा खराब है। एक साल पहले वार्ड-10 के लोगों ने गलियों में पसरे कचरे को लेकर नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया था। इसके बाद कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार हुआ लेकिन फिर वही हानात बन गए हैं। वार्ड-11 के ऊपरी क्षेत्र, 8 नंबर के कलाकेंद्र के पीछे फूड कोर्ट के पास भी दोपहर बाद तक कूड़े का ढेर रहता है। साथ ही फूड कोर्ट भी है। यहां दिनभर लोगों की भीड़ रहती है।
--

शहर में कचरे को लेकर नगर परिषद को गंभीर होना चाहिए जिससे स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रशासन को इसमें दखल देकर नगर परिषद को उचित निर्देश जारी करने चाहिए। तभी शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी। - मीना पुजारी
--
शहर में कई जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नियमित कचरा नहीं उठाया जा रहा है। स्वच्छता में लगे लोगों को कचरे को सुबह नौ बजे से पहले साफ करना चाहिए जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। - मेघ सिंह

--
ठेकेदार को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके अगर शिकायत आती है तो नगर परिषद कार्रवाई करेगी। लोग भी अपने स्तर पर नगर परिषद के पार्षद से लेकर अधिकारियों तक शिकायत कर सकते हैं। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed