{"_id":"6ae5ca23c8810cbd6e018f75","slug":"kullu-bastori-bus-service-resumes-after-a-week-kullu-news-c-89-1-ssml1013-190738-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सप्ताह बाद फिर शुरू हुई कुल्लू-बस्तोरी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सप्ताह बाद फिर शुरू हुई कुल्लू-बस्तोरी बस सेवा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सटे भेखली धार क्षेत्र के लिए एचआरटीसी ने बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। करीब एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद कुल्लू-नथान-बस्तोरी रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दशहरा उत्सव के दौरान इसे बंद कर दिया था।
यह बस सेवा चालक और परिचालकों को आ रही समस्याओं के कारण रोकी गई थी। निगम ने स्थानीय पंचायत और लोगों के साथ मिलकर इन समस्याओं का समाधान किया है। अब बस पहले की तरह प्रतिदिन शाम 5:30 बजे कुल्लू बस अड्डे से रवाना होगी। निगम ने चालक और परिचालक के रहने तथा खाने की व्यवस्था नथान निवासी राजकुमार के पास की है। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने भी समस्याओं के समाधान की पुष्टि की।
लोगों को मिली राहत
बस्तोरी पंचायत की प्रधान सुरेखा ठाकुर ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इससे नथान, बस्तोरी व लंबीझोड़ क्षेत्र की हजारों जनता को लाभ मिलेगा। यह सेवा जिला मुख्यालय आने-जाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। बस बंद होने से लोगों को टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के लगातार प्रयासों से यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
000