फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu administration

बॉलीवुड और पंजाबी गायक मचाएंगे धमाल

Thu, 06 Oct 2016 10:12 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 06 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
kullu administration
kullu devta - फोटो : kullu devta

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड समेत पंजाब के नामी गायक धमाल मचाएंगे। स्टार नाइट में पार्श्व गायक आदित्य नारायण धूम मचाएंगे। वहीं सूफी अंदाज में नूरां सिस्टर्स, बॉलीवुड पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह, पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला समेत अन्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार एक नाइट पूरी तरह से हिमाचली लोक गायकों के लिए रहेगी। दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड, पंजाब व हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायकों को इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम पेश करने के लिए बुलाया गया है। 11 अक्तूबर को नूरां सिस्टर्स सूफियाना अंदाज में धूम मचाएंगे।

विज्ञापन


12 अक्तूबर को पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह अपनी सुरीली आवाज में दर्शकों को नचाएंगी। शिवरंजनी सिंह मूलत हिमाचल के ही मंडी शहर से संबंध रखती हैं। वह पूर्व रणजी क्रिकेट शक्ति सिंह की बेटी है। 15 अक्तूबर को पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला दर्शकों को भंगड़ा करवाएंगे। 14 अक्तूबर को पार्श्व गायक लकी अली आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 अक्तूबर को कलाकेंद्र में युवतियां फैशन के जलवे बिखेरेंगी। इसके साथ अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 16 अक्तूबर को स्टार नाइट रखी गई है। जिसमें पार्श्व गायक आदित्य नारायण धमाल मचाएंगे। वहीं 17 अक्तूबर को हिमाचली नाइट रहेगी। जिसमें हिमाचल के लोक गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इधर, एडीसी कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बॉलीवुड, पंजाबी और हिमाचली लोक गायक बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को पिछले वर्ष के मुकाबले और अधिक आकर्षक करने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। बाहरी देशों समेत देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार भी संध्या में प्रस्तुति देंगे। कुल्लू के कलाकेंद्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में इटली और कजाकिस्तान के कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं नेपाल, भूटान, श्रीलंका, रूस के कलाकार भी अपने देशों की संस्कृति से रूबरू करवाएंगे। इसके अलावा हरियाणा, तमिलनाडू, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड समेत अरूणाचल या लेह लद्दाख के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 16 अक्तूबर शाम को लालड़ी नृत्य पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed