फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Koksar village cut off due to iceberg falling in Jakshang drain

Kullu News: जकशांग नाला में हिमखंड गिरने से कोकसर गांव का संपर्क कटा

Tue, 30 Apr 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Koksar village cut off due to iceberg falling in Jakshang drain
लाहौल ​स्थित कोकसर के समीप जाकशंग नाला में गिरा भारी हिमखंड, ग्रामीण बर्फ के पहाड़ लांघने को हुए
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की चंद्राघाटी के जकशांग नाला में सोमवार दोपहर बाद हिमखंड गिरने से कोकसर गांव का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गांववासी करीब एक किलोमीटर तक पैदल सफर करने पर मजबूर है। बीते दो सप्ताह पहले ही इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाकर बहाल किया है।
विज्ञापन

तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के चलते ऊंचे पहाड़ों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा होने से हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। जकशांग नाला में गिरे हिमखंड से यहां पर बर्फ का पहाड़ खड़ा हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को फिर से इस मार्ग से बर्फ के पहाड़ काटकर यातायात बहाल करना होगा। घाटी में सोमवार को सुबह से लेकर दिनभर रुक रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते घाटी में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों को हीटर और अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह के समय यहां पर्यटक भी पहुंचे थे, मगर बर्फबारी शुरू होने के कुछ देर बाद उन्हें मनाली भेजा गया। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों को खेती करने में दिक्कत आ रही है। कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल, पूर्व प्रधान अमरचंद ने बताया कि कोकसर के समीप जकशांग नाला में हिमखंड गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि मौसम खुलते ही हिमखंड को हटा कर सड़क को बहाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed