फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kittu and Yaman became winners by breaking the pot

Kullu News: घड़ा फोड़ कर किट्टू और यमन बने विजेता

Sun, 14 Apr 2024 03:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Kittu and Yaman became winners by breaking the pot
स्मृति युवा मंडल शिरढ़ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर करवाई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बोरी दौड़ में काव्यांश और अनुष्का रहे पहले स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्मृति युवा मंडल शिरढ़ ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो दिन तक आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के महिला और युवा वर्ग ने भाग लिया। इसमें कुर्सी, लंगड़ी, बोरी दौड़, रस्साकशी और घड़ा फोड़ स्पर्धाएं करवाई गईं। पुरुष वर्ग की कुर्सी दौड़ स्पर्धा में काव्यांश ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गंगा ने पहला और किट्टू ने दूसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग की बोरी दौड़ में काव्यांश प्रथम और आभी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अनुष्का ने पहला और किट्ट एवं भानू दूसरे स्थान पर रहीं। लंगड़ी दौड़ में पुरुष वर्ग में यमन और आदित्य तथा महिला वर्ग में किट्टू और अनुष्का की जोड़ी प्रथम रही।

रस्साकशी के पुरुष वर्ग में आयुष और साथियों तथा महिला वर्ग में अनुष्का और साथियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। घड़ा फोड़ स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में यमन और किट्टू विजेता बने, जबकि वरिष्ठ वर्ग में अमर चंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में देवगढ़ पंचायत के बागवान पेनू राम मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्मृति युवा मंडल के प्रधान तुले राम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल पांच तरह की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed