{"_id":"680fad7f087e866e0f0af73f","slug":"kisan-sabha-raised-voice-against-eviction-of-land-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146458-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जमीन की बेदखली के विरोध में किसान सभा ने बाला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जमीन की बेदखली के विरोध में किसान सभा ने बाला हल्ला
Mon, 28 Apr 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
मनाली में किसान सभा के कार्यकर्ता मागों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
कुल्लू, मनाली और निरमंड में किया धरना-प्रदर्शन, रैली भी निकाली
कहा - सहन नहीं की जाएगी गरीब लोगों की जमीन की बेदखली
मांग : पांच बीघा तक नियमित किए जाएं लोगों के कब्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा ने जमीन की बेदखली के विरोध में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि जमीन की बेदखली सहन नहीं की जाएगी।
इस पर आम लोगों और गरीबों का हक है। पहले सरकार ने गुजर बसर के लिए गरीब लोगों की ओर से किए कब्जे हटाने का काम बंद कर दिया था। अब वन विभाग ने फिर कब्जों को हटाने का काम शुरू किया है। इस दौरान किसान सभा के लोगों ने नारेबाजी भी की। कहा कि एफआरए को लागू नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों वन विभाग के चीफ कंजरवेटर ने आदेश भी निकले, लेकिन जनता के विरोध के बाद उन्हें अपना आदेश रद्द करना पड़ा। हिमाचल किसान सभा, सेब उत्पादक संघ कुल्लू ने किसानों की जमीन से बेदखली के खिलाफ कुल्लू, मनाली और निरमंड में धरना-प्रदर्शन किया।
ढालपुर में किसान सभा के कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि प्रदेश में किसानों की जमीनों से बेदखली और मकानों की तालाबंदी की जा रही है। किसान सभा ने सरकार से इन बेदखलियों पर रोक लगाने और किसानों की पांच बीघा तक भूमि को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। जिनके पास मकान बनाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें दो बिस्वा शहर में और गांव में तीन बिस्वा जमीन दी जाए।
विज्ञापन
मनाली में भी हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ मनाली ने नेहरू पार्क से एसडीएम कार्यालय मनाली तक रैली निकाली। किसान सभा के जिला अध्यक्ष गोविंद भंडारी, नग्गर के सचिव अनिल कुमार और सीटू जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी ने उन गरीब लोगों के कब्जों को नियमित करने की मांग की है। उधर, निरमंड ने भी किसान सभा के नेता पूर्ण ठाकुर की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया।
--