फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur army trucks civil truck accident four soldiers injured

हिमाचल: किन्नौर में बड़ा सड़क हादसा, दो सैन्य ट्रकों समेत तीन वाहन पलटे, चार जवान घायल; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Oct 2026 09:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 20 Oct 2026 09:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मिलिंग के पास लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए।

विज्ञापन
kinnaur army trucks civil truck accident four soldiers injured
किन्नौर में तीन ट्रकों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के पास लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। सेना के दोनों ट्रक सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिटीधार के पास उनकी एक सिविल ट्रक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन


घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद घायल चारों जवानों को चांगो के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, सिविल ट्रक का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से संबंधित जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन




पूह थाना पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पूह थाना पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल टक्कर किस वजह से हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed