फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khushboo will spread the magic of her voice in Chandigarh

Kullu News: चंडीगढ़ में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी खुशबू

Sun, 23 Nov 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Khushboo will spread the magic of her voice in Chandigarh
क्राफ्ट मेले में बॉलीवुड कलाकारों के साथ हिमाचल से हुआ है चयन
विज्ञापन

देश भर के नामी कलाकारों के साथ देंगी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल लोक कलाकार पंडित खुशबू भारद्वाज चंडीगढ़ में 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक होने वाले क्राफ्ट मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
बॉलीवुड कलाकारों के साथ पंडित खुशबू भारद्वाज को हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। क्राफ्ट मेले में देश भर के नामी कलाकार भी शामिल होंगे। जाने-माने बाॅलीवुड पार्श्व गायक सुदेश भोसले, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, उत्तराखंड से राकेश खनवल, हरियाणा से विधि देशवाल, सूफी गायक अमनदीप सिंह को इसमें आमंत्रित किया गया है। कुल्लू निवासी पंडित खुशबू भारद्वाज ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि बाॅलीवुड कलाकारों के साथ हिमाचली फोक को चंडीगढ़ में गाने का सौभाग्य मिलेगा। हिमाचल को आगे तक ले जाना है। हिमाचल संस्कृति को देश भर के विभिन्न मंचों के माध्यम से आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed