फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khudijal's Devrath came out with pride in the Bees Ashadh Fair

Kullu News: बीस आषाढ़ मेले में शान से निकला खुडीजल का देवरथ

Thu, 04 Jul 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Khudijal's Devrath came out with pride in the Bees Ashadh Fair
बीस आषाढ़ मेले को मंदिर से बाहर निकलते देवता खुडीजल। स्त्रोत कारकून।
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के आराध्य देव खुडीजल के सम्मान में बीस आषाढ़ मेला शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में बुधवार को देवता खुडीजल देवालय के बाहर निकले और सौह की परिक्रमा की। मेले में देव संस्कृति के दर्शन के साथ नाटी का भी आयोजन होगा। देवता खुडीजल का देव नृत्य को देखने और दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 3:00 बजे के बाद देवता खुडीजल का रथ मंदिर से बाहर निकला। ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों के बीच जैसे देवता बाहर आए तो लोगों उनके आगे नतमस्तक हो गए। मेले में जहां कुल्लू जिला की चार पंचायतों के लोग इसमें भाग लेते हैं, वहीं सीमांत लगते मंडी की तीन पंचायतों के लोग भी इसमें शामिल होते हैं।
विज्ञापन

देवता के कारदार शेर सिंह, पुरोहित शिव राज शर्मा, पुजारी रूप लाल शर्मा व मंजू शर्मा ने कहा कि देवता का बीस आषाढ़ मेला एक पारंपरिक उत्सव है। इसको हर साल मनाया जाता है और देवता खुडीजल मेले की परंपरा को निर्वहन करते हैं। इस दौरान मेले में जुटे देहुरी, कमांद, कोट, बालू, कलारला, बिहनी, झरेड़, फनौटी, बनाला, जुहड़, करशाला, सुहल, कुठेड़, कुआ, शुआरी, बगडाथाच, जयबाग, कोलथा, चवेल, छलाच व कांडीबाग के लोगों ने खुडीजल से बारिश की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार शेर सिंह ने कहा कि सूखा पड़ने से किसान-बागवान परेशान है और उन्होंने देवता के बारिश करने की फरियाद की है। कहा कि मेले में लोग दूर-दूर से पूछ डालने के लिए भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed