फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khudijal will come to village Banala to give blessings after Dussehra.

Kullu News: दशहरा के बाद आशीर्वाद देने गांव बनाला आएंगे खुडीजल

Thu, 16 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Khudijal will come to village Banala to give blessings after Dussehra.
खुडीजल देवता
देव जातर में खुडीजल और टकरासी नाग का होगा देव मिलन
विज्ञापन

करशाला दिवाली में एक साथ होंगी तीन महाशक्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। छह गढ़ के अधिष्ठाता देव खुडीजल गांव बनाला में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। देवता टकरासी नाग भी लाव-लश्कर के साथ शामिल होंगे। यहां खुडीजल और टकरासी नाग का भव्य देव मिलन होगा।
इसके लिए दोनों देवताओं के देवरथ 17 अक्तूबर को सुबह सजाए जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे के बाद बनाला गांव के लिए रवाना होंगे। दोनों देवताओं को गांव बनाला के कुमार सिंह ने देव जातर के लिए घर बुलाया है। यहां मामा-भांजे का मिलन होगा। अगले दिन भोजन के बाद देवता करशाला गांव में रखी देव जातर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद खुडीजल और टकरासी नाग देवता सत्य नारायण करशाला की दिवाली उत्सव में शिरकत करेंगे। यहां तीन महा शक्तियों का भव्य देव मिलन होगा। कारदार शेर सिंह और कायथ पूर्ण शर्मा ने देव जातर और दिवाली महापर्व की शोभा बढ़ाने के लिए छह गढ़, पांच गांव, जेठी हार, 90 मुजारे और देवलुओं से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवता खुडीजल शुक्रवार को देहुरी धाम से दोपहर बाद बनाला गांव के लिए रवाना होंगे। उधर, गांव बनाला के लोगों ने रघुपुर घाटी की दो महाशक्तियों के आने के लिए तैयारियां की हैं। देवता का रथ जिन रास्तों से गुजरेगा, उन रास्तों की साफ-सफाई की गई है। कुमार सिंह ने कहा कि देवता के लिए रखी मन्नत को पूरा करने के लिए खुडीजल और टकरासी नाग को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed