फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khudijal left for the temple after giving blessings in Phag fair.

Kullu News: फाग मेले में आशीर्वाद देकर देवालय रवाना हुए खुडीजल

Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Khudijal left for the temple after giving blessings in Phag fair.
देवनृत्य के साथ नाटी में झूम उठे चार जिलों के सैकड़ों लोग
विज्ञापन

वापसी से निरसू में हुआ अधिष्ठाता देव खुडीजल का ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार दिनों के फाग मेले से देवता खुडीजल शुक्रवार को अपने देवालय के लिए वापस रवाना हो गए है। रामपुर से लौटने के बाद देवता का रात्रि ठहराव निरसू में हुआ जहां एक भक्त ने देवता को भोज का आयोजन रखा। पहली बार फाग में शामिल हुए देवता खुडीजल ने रामपुर वासियों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। वहीं देवता की वापसी से कई लोग भावुक भी हो गए।

शुक्रवार शाम करीब 3:00 बजे देवता पूरे लाव लश्कर के साथ वापस आए हैं। इससे पहले देवता ने चार दिन तक अपने देव नृत्य से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं राज दरबार के बाहर ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ कुल्लवी नाटी डाली गई। इसमें शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी के लोग झूम उठे और देवता खुडीजल की इस ऐतिहासिक यात्रा को यादगार बना दिया। मेले के दौरान निरमंड घाटी के कई देवताओं ने अधिष्ठाता खुडीजल के साथ भव्य देव मिलन भी किया। वहीं कई लोगों ने मेले के दौरान देव पूछ डालकर अपनी समस्याओं का निवारण किया। कारदार शेर सिंह ने कहा कि देवता का रामपुर दौरा यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि देवता जब मेले में शरीक हुए तो हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देवता के अस्थायी शिविर में दर्शन के लिए तांता लगा रहा और देवता ने भी सबको सुख-शांति का आशीर्वाद दिया है। कहा कि देवता चैत्र नवरात्र के आसपास देवालय पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed