फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khudijal deity came out of the temple, circumambulated the fair site on the chariot

देवालय से बाहर निकले खुडीजल देवता, रथ पर मेला स्थल की परिक्रमा की

Thu, 11 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Khudijal deity came out of the temple, circumambulated the fair site on the chariot
Khudijal deity came out of the temple, circumambulated the fair site on the chariot
कुल्लू। देहुरी मेले के लिए खुडीजल देवता का रथ सजकर तैयार हो गया है। वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे देवता खुडीजल मंदिर से बाहर निकले। उन्होंने देवता खोला के साथ मेला स्थल की परिक्रमा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रघुपुर घाटी की चार पंचायतों के साथ मंडी जिला के दो पंचायतों के लोग मौजूद रहे। लोगों ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। औपचारिक रूप से देवता मेला 15 अगस्त से शुरू होगा। लेकिन देव विधि के अनुसार मेला रक्षाबंधन के दिन से शुरू होता है। देवता के वास स्थल देहुरी में खुडीजल और खोला के रथों को सोने-चांदी के मुख मोहरों से सजाया गया। इस दौरान देव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर देवता देवालय से बाहर निकले।
विज्ञापन

देवता ने करीब एक किलोमीटर लंबी परिक्रमा की। इसमें करशैईगाड़, लगौटी, टकरासी, फनौटी, बगड़ाथाच तथा झरेढ़ पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और करनाल की स्वरलहरियों में देवता संग देवलु भी झूमे। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी ने तैयारियां पूरा कर ली हैं। 21 अगस्त तक चलने वाले मेले में देवता टकरासी नाग के साथ घाटी के अन्य देवी-देवताओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर और महेंद्र शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह देवता मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed