{"_id":"662f86b41fca82134a05ed5e","slug":"keylong-manali-bus-service-affected-due-to-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121695-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से केलांग-मनाली बस सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से केलांग-मनाली बस सेवा प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर बर्फ बिछने से दोपहर बाद बंद किया गया संचालन
केलांग से मनाली आ रही बस को अटल टनल के पास रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में हो रही बर्फबारी से दोपहर बाद बसों के पहिए जाम हो गए हैं। दोपहर से पहले लाहौल की मुख्य सड़कों के साथ केलांग-कुल्लू के बीच बसों और वाहनों की आवाजाही होती रही। बर्फबारी के बीच धुंधी में छोटे वाहन फिसलने लगे।
केलांग से 1:30 बजे मनाली की तरफ निकली बस को अटल टनल रोहतांग के पास रोका गया। फिसलन के चलते बस आगे नहीं भेजी गई। लाहौल घाटी में सोमवार सुबह से पहाड़ों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। घाटी में ठंड बढ़ने के साथ बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। लाहौल की सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। एचआरटीसी प्रबंधन ने मौसम के हालात को देखते हुए दोपहर बाद बसों का संचालन रोक दिया।
घाटी में छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। बर्फबारी के चलते लाहौल की ओर आने वाले पर्यटकों को भी मनाली छोर से रोका गया। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने पर्यटकों से अपील की है कि ऐसे मौसम में आवाजाही का जोखिम न उठाएं। बर्फबारी के चलते पहाड़ों से हिमस्खलन गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
इन दिनों मौसम खराब रहने से सीमा सड़क संगठन की परेशानियां और बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति को जोड़ने वाली ग्रांफू-लोसर सड़क की बहाली का कार्य भी रुक गया है। चुनाव के मद्देनजर बीआरओ को इस सड़क को जल्द बहाल करने के निर्देश है। उधर, मनाली-लेह सड़क पर सरचू की तरफ से संकरी सड़क को चौड़ा करने का काम भी प्रभावित हुआ है। साथ ही सड़क पर अतिरिक्त बर्फ बिछ गई है। दारचा-शिंकुला सड़क भी बर्फबारी से पहले ही बंद है।
000