{"_id":"67b486a5cb195d42e70a992a","slug":"kerala-student-dies-in-katagala-kasol-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141520-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कसोल के कटागला में केरल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कसोल के कटागला में केरल के छात्र की मौत
Wed, 19 Feb 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
कसोल के कटागला में केरल के छात्र की मौत
15 फरवरी को मणिकर्ण घूमने आए थे चार दोस्त
होमस्टे में रुके चारों, बिस्तर में अचेत पड़ा था अश्विन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में केरल के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ मणिकर्ण घूमने आया था। घटना के बाद मणिकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को केरल के एक कॉलेज के चार छात्र मणिकर्ण घूमने आए थे और वे कटागला में एक होमस्टे में रुके थे। रात को चारों ने खाना खाया और सो गए। मगर 16 फरवरी को सुबह जब तीन छात्र सोकर उठे, तो उनका साथी अश्विन पीटी सुरेश बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था। साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने उसे जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छात्र अश्विन पीटी सुरेश केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के दोस्तों बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के अनुरोध पर उसे उनके हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।