फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keep yourself healthy by changing your routine: Nirmala

दिनचर्या में बदलाव कर स्वयं को रखें स्वस्थ : निर्मला

Sat, 06 Apr 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Keep yourself healthy by changing your routine: Nirmala
बुद्धिस्ट स्कूल रांगड़ी में अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर बच्चों को किया शिक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। आधुनिकता की दौड़ में हम अपने स्वस्थ जीवन शैली को खोते जा रहे हैं। इस कारण लोग असमय ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। अगर हम अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करें तो स्वस्थ रह सकते हैं। सुबह की शुरुआत योग और ध्यान से करें और पौष्टिक आहार लें तो हम स्वस्थ रह सकते हैं।
यह बात स्वास्थ्य विभाग की जिला शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत ने कही।शनिवार को ऊझी घाटी के बटाहर में स्थित बुद्धिस्ट स्कूल रांगड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

निर्मला महंत ने कहा कि स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य ग्लोबल स्तर पर स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसी उद्देश्य से बुद्धिस्ट स्कूल रांगड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों और शिक्षकों को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व और लाभ के बारे में शिक्षित किया गया। कहा कि बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और चित्रकला से स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed