{"_id":"6773f2711ef96b354103a540","slug":"keep-the-hospital-route-restored-for-the-convenience-of-patients-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138112-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की सुविधा के लिए बहाल रखें अस्पताल मार्ग : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की सुविधा के लिए बहाल रखें अस्पताल मार्ग : उपायुक्त
Wed, 01 Jan 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
लाहौल के केलांग अस्पताल के निरिक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते उपायुक्त राहुल कुमार।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार को लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने स्थानीय बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग तक के संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को कहा कि वह अस्पताल मार्ग को बहाल रखें, ताकि आम लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
उपायुक्त ने इस दौरान अस्पताल के बाह्य रोगी वार्ड में डाक्टरों और मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला के दूरदराज क्षेत्र में मरीज को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कत होते तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए।
इससे पहले उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय केलांग और उपायुक्त कार्यालय परिसर के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वेयर हाउस का निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, निर्वाचन तहसीलदार पवन राणा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।