फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Karma in speech, Kusum in poster and Akshita in slogan writing were first

Kullu News: भाषण में कर्मा, पोस्टर में कुसुम और नारा लेखन में अक्षिता प्रथम

Sat, 20 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Karma in speech, Kusum in poster and Akshita in slogan writing were first
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर आयोजित च
कुल्लू अस्पताल में मनाया नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा का होना अति आवश्यक है। हवा और वातारवण स्वच्छ रहेगा तो मनुष्य भी निरोगी रहेंगे। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कही।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा का जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू डॉ. घनश्याम सिंह वर्मा और डॉ. उषा ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रा के मध्य नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कर्मा सोनम प्रथम, ज्योति द्वितीय, रूपाली तृतीय और अंजलि कुमारी चतुर्थ स्थान पर रहीं। नारा लेखन में अक्षिता ने पहला, अंजलि ने दूसरा, निकिता ठाकुर ने तीसरा और ललिता ने चौथा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में कुसुम ने प्रथम, ऋषिता ने द्वितीय, दीपांशी ने तृतीय और शालिनी ने चतुर्थ स्थान पाया। नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा दिवस पर जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने सभी प्रकार के प्रदूषण, संचारी और गैर संचारी रोगों से बचाव और लक्षणों की जानकारी दी। इस दौरान जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed