फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dev

बंजार कारदार संघ की जोनल इकाइयां निरस्त

Mon, 30 Jan 2017 10:06 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 30 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
dev
DEVTA - फोटो : अमर उजाला

देवी-देवता कारदार संघ के बंजार खंड ने जनरल हॉउस आयोजित कर खंड बंजार की सभी जोनल इकाइयों को निरस्त कर दिया है। खंड के कुछ जोन में स्वयंभू पदाधिकारी कारदार संघ के संविधान के विरुद्ध समानांतर गतिविधियां कर खंड बंजार की कार्यकारिणी को ठेस पहुंचाने का आरोप है। जनरल हाउस ने जिला कारदार संघ कुल्लू के संविधान के मुताबिक नए देवी-देवताओं को संघ में पंजीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया। 28 फरवरी तक बंजार खंड में पंजीकृत देवी देवताओं के कारदार अगर खंड का वार्षिक शुल्क अदा नहीं करेंगे तो उन्हें कारदार संघ की सदस्यता से वंचित होने पड़ सकता है। एसडीएम कार्यालय बंजार के सभागार में आयोजित देवी देवता कारदार संघ खंड बंजार के जनरल हाउस की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष सत्य देव नेगी ने की।

विज्ञापन


खंड अध्यक्ष सत्यदेव नेगी ने कुछ देवताओं के जनरल हाउस में आए विवाद को सुलझाते हुए कहा कि कारदार संघ संविधान के तहत काम करता है और काम करता रहेगा। उन्होंने कारदारों से कहा कि जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर सहित समस्त जिला कार्यकारिणी ने गैर मुआफीदार देवी देवताओं को रिवाल्विंग फंड के बजट से अनुदान राशि दिलवाने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कुल्लू को तहसील कार्यालय से गैर मुआफीदार देवी-देवताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कारदारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज से मिला और तहसीलदार बंजार के माध्यम से गैर मुआफीदार देवी-देवताओं की सूची पटवारियों से तैयार करवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू के महासचिव टीसी महंत, बंजार खंड के बारदार ख्याली राम शर्मा, संगत राम, गोपाल, धर्म दास, मोहन सिंह, टेक राम, चेतन शर्मा, गुर दयाल, विनोद कुमार, रमेश चंद, मान सिंह, मुरारी लाल शर्मा, भाग चंद और रामेश्वर शर्मा सहित काफी संख्या में कारदारों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed