{"_id":"674c91039cbd0f3196006b60","slug":"kangra-youth-caught-with-charas-kullu-news-c-89-1-ssml1012-136015-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चरस के साथ कांगड़ा का युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चरस के साथ कांगड़ा का युवक पकड़ा
Sun, 01 Dec 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ानाला में कांगड़ा के एक युवक को 85 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को पुलिस की एक टीम खलाड़नाला की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बलवंत (25) निवासी रंबल, डाकघर भरूप लाहड़, तहसील हारचक्कियां, जिला कांगड़ा के कब्जे से 85 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गौर रहे कि पुलिस ने लगातार दूसरे दिन इसी जगह से चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीते 29 नवंबर को भी पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ा था। उधर,एसपी डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। संवाद
विज्ञापन
--