फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kanchanjanga project ready for eletricity production

कंचनजंगा प्रोजेक्ट में जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन

Sat, 03 Oct 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 03 Oct 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kanchanjanga project ready for eletricity production

ऊझी घाटी के बड़ाग्रां में बन रहा कंचनजंगा हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन के लिए तैयार हो चुका है। यह दावा प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। हालांकि, पिछली बार भी बिजली प्रोजेक्ट बन कर तैयार हो चुका था लेकिन परीक्षण के ऐन मौके पर प्रोजेक्ट के वॉटर पाइन फट गए थे। इससे इसके आसपास के क्षेत्रों पर खतरा मंडरा गया था लेकिन अब प्रबंधन का दावा है कि सभी खामियों को दूर कर प्रोजेक्ट बिजली निर्माण के लिए तैयार हो चुका है।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट प्रबंधन को एचपीपीटीसीएल द्वारा फोजल से ग्रिड पहुंचाने का इंतजार है। ग्रिड के पहुंचते ही प्रोजेक्ट में 24 मेगावाट बिजली बननी शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार के एनर्जी विभाग के  चीफ ई. संजीव आर्य की टीम के सामने प्रोजेक्ट का ट्रायल किया गया है। ट्रायल में सब सही पाया गया। गत जनवरी माह में ट्रायल के दौरान कंचनजंगा पॉवर प्रोजेक्ट का ट्रायल के दौरान पेनस्ट्रोक फट गया था। इसके चलते सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि पेनस्ट्रोक फटने के बाद युद्धस्तर पर मेकेनिकल फाल्ट को दूर करने का प्रयास किया गया। सब कुछ ठीक हो जाने के बाद सरकार को हरी झंडी देने के लिए प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर इसका ट्रायल करने का आग्रह किया गया। वहीं, एनर्जी विभाग के चीफ इंजीनियर संजीव आर्य ने बताया कि ट्रायल के दौरान कंचनजंगा प्रोजेक्ट सही पाया गया। उन्होंने कहा कि फोजल से ग्रिड बड़ाग्रां पहुंचने पर प्रोजेक्ट नियमित रूप से बिजली उत्पादन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed