फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kalpana tied a rakhi to a 17 year old tree

Kullu News: कल्पना ने 17 साल के पेड को बांधी राखी

Sat, 09 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kalpana tied a rakhi to a 17 year old tree
मनाली की कल्पना ठाकुर पेड़ को राखी बाधकर रक्षाबंधन को मनाते हुए।-संवाद
पौधरोपण कर मनाया रक्षबंधन, पर्यावरण का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में धूमधाम से मनाया। मनाली की बेटी कल्पना ठाकुर ने हर साल की तरह अलेउ बिहाल में 17 साल के देवदार के पेड़ को राखी बांधी। कल्पना ने यह पेड़ लगाया था। तब से वह इसे अपना भाई मानकर राखी बांधती हैं।


शनिवार को राखी बांधने के तय समय के बाद कल्पना ठाकुर अपने पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिता किशन ठाकुर के साथ अलेउ बिहाल पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद देवदार के पेड़ को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने इसी जगह पर रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण भी किया। मूलरूप से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया था। तब से वह इस पेड़ को भाई मानकर राखी बांधती हैं। वह इसकी देखभाल भी करती हैं। कल्पना ने कहा कि सभी पर्यावरण की रक्षा करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। पर्यावरण संतुलन के लिए यह अति आवश्यक है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed