{"_id":"6814f637f1f2ae2822054767","slug":"just-a-rumour-no-need-to-be-afraid-manali-is-safe-for-a-trip-kullu-news-c-89-1-klu1002-146746-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोरी अफवाह... डरने की जरूरत नहीं, सैर-सपाटे के लिए सुरक्षित है मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोरी अफवाह... डरने की जरूरत नहीं, सैर-सपाटे के लिए सुरक्षित है मनाली
Fri, 02 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल मिलने के बाद कार्यालय से बाहर निकले क
ई-मेल से बम की धमकी मिलने को पर्यटन कारोबारियों ने साजिश बताया, कहा- सकर्तकता जरूरी
प्रदेश सरकार से जांच की मांग उठाई, ई-मेल भेजने को शरारती तत्वों की साजिश बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सैर-सपाटे के लिए मनाली बिलकुल सुरक्षित है। पर्यटक बेझिझक मनाली आ सकते हैं। ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी महज अफवाह हो सकती है, लेकिन फिर भी सतर्कता जरूरी है।
यह कहना है मनाली के पर्यटन कारोबारियों का। पर्यटन कारोबारी इस तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन पर्यटन कारोबार को लेकर चिंतित जरूर है। कारोबारियों को चिंता है कि कहीं इस तरह की धमकी से पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर न पड़े। मनाली के पर्यटन व्यवसायियों को इस तरह की धमकी भरे ई-मेल की सूचना से पर्यटन कारोबार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने का डर सताने लगा है। पर्यटन कारोबारियों की माने तो इस तरह मेल भेजकर धमकी के माध्यम से कोई यहां के पर्यटन कारोबार को चौपट करने की साजिश रच रहा है, जिसको लेकर प्रदेश सरकार को ध्यान देने की जरूरत है और इसकी कड़ी जांच कर पता लगाया जाना चाहिए कि इसके पीछे कौन शामिल है।
--
पर्यटन कारोबारी एवं होटलियर गौतम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के ई-मेल भेजना उन शरारती तत्वों का काम है, जो मनाली के पर्यटन कारोबार को चौपट करना चाहते है। प्रदेश पुलिस को ऐसे लोगों का पता लगाकर उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
--
पर्यटन कारोबारी जीत राम सूद ने कहा कि झूठी धमकियों से मनाली के पर्यटन को तबाह करने की सोची समझी साजिश की जा रही है, लेकिन पर्यटन कारोबारी डरने वाले नहीं हैं। इस साल भी पर्यटन सीजन बेहतर चलेगा।
--
नगर परिषद अध्यक्ष एवं पर्यटन कारोबारी मनोज लारजे ने कहा कि यह कोरी अफवाह है। यह पर्यटन कारोबार को चौपट करने की साजिश है। सरकार को ऐसे लोगों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।