फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jibhi Valley Tourism Association elections on 4th march

Kullu News: जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन के चुनाव चार को

Mon, 26 Feb 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jibhi Valley Tourism Association elections on 4th march
बंजार (कुल्लू)। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन मार्च में किया जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एक मार्च को नाम वापसी होगी और चार मार्च को कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। यह बात एसोसिएशन के अध्यक्ष निहाल ठाकुर ने सोमवार को कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन तथा विधानसभा बंजार के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें सरकार को भेजा जाएगा। अध्यक्ष निहाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का सेवाकाल पूरा होने वाला है। ऐसे में चार मार्च को नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव आयुक्त का कार्यभार जगदीश ठाकुर को सौंपा गया है। इसके अलावा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की हालत सुधारने, पर्यटन की दृष्टि से बंजार विधानसभा को उभारने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed