{"_id":"6a9efbafbb2fd3318c017a93","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-sharogi-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186095-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के शरोगी में घर से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के शरोगी में घर से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के शरोगी गांव में शातिरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा ली है। चोरी की वारदात पांच सितंबर की रात को पेश आई है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में एक महिला ने बताया कि पांच सितंबर की रात को शातिरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी का एक बैग और 80 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं।
चोरी हुए आभूषणों में दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी बालियां, नेकलेस सेट, दो अंगूठियां, सिर की टीका, पांच नोज पिन तथा अन्य सोने के आभूषण के अलावा चांदी का हार, चार जोड़ी पायल, बच्चों के कंगन, दो चांदी के बड़े कंगन शामिल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। डीएसपी बंजार राज कुमार ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद