फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jeshtha's Lakshmi Narayan enhances the beauty of Lord Narasimha's Jaleb.

Kullu News: नरसिंह भगवान की जलेब की शोभा बढ़ाते हैं जेष्ठा के लक्ष्मी नारायण

Fri, 27 Oct 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 27 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jeshtha's Lakshmi Narayan enhances the beauty of Lord Narasimha's Jaleb.
कुल्लू। रूपी घाटी के जेष्ठा के देवता लक्ष्मी नारायण दशहरा में शामिल होने वाले प्रमुख देवी-देवताओं में से एक हैं। देवता भगवान नरसिंह की जलेब की शोभा बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में नरसिंह भगवान की दूसरी जलेब में देवता लक्ष्मी नारायण की अहम भूमिका रहती है। शियाह के देवता जमदग्नि ऋषि के साथ लक्ष्मी नारायण जलेब का आगाज करते हैं। जलेब में देवता लक्ष्मी नारायण का बाजा-नवाज मुख्य रूप से शामिल होता है।
विज्ञापन

देवलुओं की ओर से राजा की चानणी के पास नाटी भी डाली जाती है। देवता का कुल्लू दशहरा में आने का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। देवता दशहरा शुरू होने से लेकर अब तक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता पहले दिन ही उत्सव में शामिल होकर राजा की चानणी के पास अपने अस्थायी शिविर में विराजमान हो जाते हैं। देवता सात दिन यहां पर रहकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

देवता के दरबार में इन दिनों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस संबंध में देवता लक्ष्मी नारायण जेष्टा के कारदार सर्वदयाल ठाकुर ने कहा कि देवता की नरसिंह भगवान की जलेब में अहम भूमिका होती है। लक्ष्मी नारायण दशहरा में सदियों से आकर देव परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed