{"_id":"6ab95275d578f513350747eb","slug":"jeep-carrying-fruit-to-gurugram-goes-missing-kullu-news-c-89-1-ssml1012-187882-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फल लेकर गुरुग्राम के लिए भेजी जीप लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फल लेकर गुरुग्राम के लिए भेजी जीप लापता
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी बंदरोल से गुरुग्राम के लिए 266 क्रेट फल लेकर रवाना हुई जीप निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। वाहन में लदी फलों की खेप का भी कोई पता नहीं चल पाया है। चालक से संपर्क नहीं होने और उसका मोबाइल फोन बंद आने से कारोबारी की चिंता बढ़ गई है। मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है।
पुलिस के अनुसार बंदरोल सब्जी मंडी में फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट राकेश कुमार ने 26 सितंबर को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को बंदरोल मंडी से एक जीप में सेब और अन्य फलों की 266 क्रेट लोड कर गुरुग्राम सब्जी मंडी स्थित केएफसी दुकान नंबर 45 के लिए भेजी गई थीं। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जीप और फलों की खेप गुरुग्राम नहीं पहुंची।
राकेश कुमार के अनुसार उन्होंने वाहन चालक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में चालक का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जीप को देवभूमि जीप ऑपरेटर्स यूनियन, बस स्टैंड सरवरी बाजार, कुल्लू के माध्यम से बुक करवाया गया था। वाहन की बुकिंग पर्ची संख्या 6076 है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस वाहन, चालक और फलों की खेप से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच के लिए जल्द गुरुग्राम रवाना होगी।