फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   JCB fell in Sajuni, one dead, driver injured

Kullu News: सजुणी में गिरी जेसीबी, एक की मौत, चालक घायल

Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
JCB fell in Sajuni, one dead, driver injured
कांगड़ा जिले के कमथीयाल गांव का रहने वाला है हादसे में घायल चालक
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, बयान देने की हालत में नहीं है अजय

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ब्यासर क्षेत्र के तहत सजुणी में जेसीबी सड़क से लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक जेसीबी चालक घायल हो गया है। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना बुधवार देर रात को हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को करीब 12:17 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सजुणी में एक जेसीबी सड़क से नीचे गिर गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी चालक अजय (29), पुत्र कमल सिंह निवासी कमथीयाल, डाकघर, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा घायल अवस्था में मिला। एक अन्य व्यक्ति विजय उर्फ बंटी मुंह के बल गिरा हुआ अचेत अवस्था पड़ा मिला। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। डाॅक्टर ने अचेत मिले विजय को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने अजय को बयान न देने की स्थिति में पाया।
विज्ञापन

उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सड़क दुर्घटना जेसीबी के संतुलन खोने के कारण सड़क से नीचे गिरने के कारण हुई है। पुलिस थाना कुल्लू में बीएनएस की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed