फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Japanese fruit sold at 140 rupees per kg; orchardists delighted.

Kullu News: जापानी फल 140 रुपये किलो बिका, बागवानों के चेहरे खिले

Sun, 20 Sep 2026 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Japanese fruit sold at 140 rupees per kg; orchardists delighted.
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। रविवार को मंडी में जापानी फल 140 रुपये प्रति किलो बिका। दाम बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। इससे पहले जापानी फल के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक चल रहे थे। बागवानों देवराज, उमेश कुमार, लखनपाल, राजेश, पंकज, मनोज और अशोक ने बताया कि जापानी फल के दामों में अब तेजी आई है। इससे बागवानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बागवानों ने बताया कि फसल की गुणवत्ता अच्छी होने के बावजूद सीजन की शुरुआत में उन्हें कम दाम मिल रहे थे। अब जापानी फल की मांग बढ़ने से भाव में भी तेजी आई है। बागवानों के अनुसार जापानी फल का सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके बावजूद दाम में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि देश की विभिन्न मंडियों में जापानी फल की अच्छी मांग बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed