{"_id":"6aa97f261f03fb057d00d4de","slug":"janak-raj-will-get-the-bjp-ticket-for-2027-dr-sikandar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186759-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में जनक राज को ही मिलेगा भाजपा का टिकट : डॉ. सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में जनक राज को ही मिलेगा भाजपा का टिकट : डॉ. सिकंदर
विज्ञापन
कुल्लू। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने लाहौल और पांगी के दौरे के दौरान चैरी में आयोजित कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक डॉ. जनक राज को ही टिकट दिया जाएगा।
सांसद के इस ऐलान के बाद भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर हलचल बढ़ गई है।
क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दौड़ में डॉ. जनक राज के अलावा जिया लाल कपूर और अनिल ढकोक के नाम भी चर्चा में हैं।
डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि विधायक डॉ. जनक राज ने भरमौर और पांगी क्षेत्र की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने और उनके समाधान को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने मणिमहेश यात्रा का भी जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मणिमहेश में बीएसएनएल का टाॅवर स्थापित करवाया गया है। इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संचार सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डबल इंजन की सरकार भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अहम विकास कार्य करने वाली है।
सांसद के इस बयान के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। संवाद