{"_id":"66211f32debd156ad5094f30","slug":"jana-and-chhetis-team-became-the-winner-of-kabaddi-match-kullu-news-c-89-1-klu1001-120993-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में जाणा, छेटी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में जाणा, छेटी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
घुड़दौड़ में देवता गणपति के सम्मान में मेला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के घुड़दौड़ में देवता गणपति के सम्मान में मेला मनाया गया। 65 वर्षों के बाद घुड़दौड़ मेले में नग्गर के देवता नाग भी पधारे। श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवताओं के गूरों ने देव खेल की, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े।
मेले का समापन अधिवक्ता तपन महंत ने बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर किया। उन्होंने खेलों में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कबड्डी के जूनियर मैच में जाणा पहले, कटराईं दूसरे जबकि सीनियर वर्ग में छेटी (लरांकेलो) की टीम पहले, जाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। मेले में गणेश कला संगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। लोकगायक दीवान ने अपनी मधुर आवाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रमन ठाकुर ने कहा कि मेला धूमधाम से मनाया गया है। संवाद