फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam in three kilometer radius in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में तीन किलोमीटर के दायरे में लगा जाम

Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jam in three kilometer radius in Bhuntar
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में दो से तीन किलोमीटर के दायरे में जाम लगा रहा। भुंतर से शमशी और कुल्लू-मंडी हाईवे पर भुंतर से शाढ़ाबाई तथा भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर भुंतर से हाथीथान तक जाम लगा रहा, जिसके कारण पूरा दिन शुक्रवार को तीनों सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों समेत कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भुंतर शहर पूरा जाम रहने के कारण आवश्यक कामकाज निपटाने उपतहसील भुंतर और बाजार पहुंचे लोगों को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी किसान-बागवानों को हुई। वाहन सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच पाए। स्थानीय निवासी राकेश, मोहित, सोनू, रामलाल, अशोक, सुभाष ने कहा कि आए दिन भुंतर शहर में जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और एसपी कुल्लू से यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील की है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भुंतर शहर के हर चौक पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed