फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam at Jalori Pass, Mangalore and Bahhang of Manali

Kullu News: जलोड़ी दर्रा, मंगलौर और मनाली के बाहंग में जाम

Mon, 09 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jam at Jalori Pass, Mangalore and Bahhang of Manali
आधा घंटे से दो घंटे तक रेंगती रही बसें और पर्यटक वाहन
विज्ञापन

वीकेंड के बाद भी सोमवार को भी बनी रही जाम की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वीकेंड के बाद सोमवार को भी जिले के कई जगह हाईवे पर जाम लगा रहा। मनाली-लेह मार्ग के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे पर जगह-जगह निगम की बसों के साथ छोटे वाहन और पर्यटकों के वाहन रेंगते नजर आए।

10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे हजारों सैलानियों की भीड़ से हाईवे में जाम लग गया। बंजार के जिभी, सोझा, घियागी और तीर्थन घाटी में रुके सैलानी घूमने के लिए जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़ और सरयोलसर पहुंचे थे। यहां बड़ानाला से जलोड़ी दर्रा पर बनी मार्केट तक जाम से आम लोगों सहित पर्यटक भी परेशान हुए। तंग सड़क और पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने से बार-बार जाम लग रहा है। हाईवे-305 पर मंगलौर के पास भी लंबा जाम लगा रहा और यहां वाहनों के साथ कुल्लू से बंजार की तरफ और बंजार से कुल्लू आने वाली सरकारी व निजी बसें दो घंटे तक फंसी रही। पिछले दो दिन से जिले में तापमान भी बढ़ गया है। इससे परेशानी बढ़ गई है। कुल्लू से अपने घर जा रहे जय सिंह, मान सिंह और राजेंद्र ने कहा कि वह मंगलौर में करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। उनकी गाड़ी शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे रेंगती रही। कहा कि पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण जाम लगा रहा। मनाली-लेह मार्ग स्थित बाहंग में भी लंबा जाम देखने को मिला। शाम के समय अटल टनल रोहतांग की तरफ गए पर्यटक जब शाम को मनाली लौट रहे थे तो बाहंग में जाम लग गया है। पर्यटकों और आम लोगों को टनल से लेकर मनाली पहुंचे में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। हाईवे पर पुलिस की भी तैनाती नहीं होने से जाम लग रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि जाम से निपटने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनाती की गई है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed